दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी में शामिल डिएगो मैराडोना की 1986 वर्ल्डकप में क्वार्टर फाइनल में पहनी गई जर्सी नीलामी में 67.58 करोड़ रुपये (7.1 मिलियन पाउंड) मिले हैं। अब वह नीलाम में अधिक रकम हासिल करने वाली चीज बन गई है।
जर्सी के साथ जुड़ा है विवाद
इस मैच में मैराडोना के साथ एक विवाद भी जुड़ा है और इसे ‘हैंड ऑफ गॉड गोल’ के लिए भी जाना जाता है। दरअसल इस मैच में मैराडोना के एक गोल को लेकर विवाद था। हेडर से गोल करना चाहते थे, लेकिन गेंद कथित तौर पर उनके हाथ से टकराकर गोल पोस्ट में चली गई थी और मैच रेफरी इसे नहीं देख पाए और गोल को मान्यता दे दी। इस मैच में ने इंग्लैंड की लगभग पूरी टीम को अपनी शानदार ड्रिबलिंग से छकाते हुए गोलकर टीम को यादगार जीत दिलाई थी। मेक्सिको सिटी में 22 जून 1986, को खेले गये इस मैच का महत्व और भी अधिक था, क्योंकि चार साल पहले ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच फॉकलैंड द्वीप को लेकर संघर्ष हुआ था।
मैराडोना : साल 2002 में उनके दूसरे गोल को चुना गया सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल
मैराडोना के इस मैच में किए गए दूसरे गोल को 2002 में फीफा ने सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल चुना था
वहीं मैराडोना ने विवादित गोल को लेकर कहा कि यह गोल मैराडोना के सिर और भगवान के हाथ के मिश्रण
से हुआ था। इस मैच में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया
था। अर्जेंटीना बाद में फाइनल में जीत दर्ज कर चैंपियन बना था।
माराडोना ने विपक्षी खिलाड़ी के साथ बदली थी जर्सी
इस मैच के बाद मैराडोना ने इंग्लैंड के मिडफील्डर स्टीव हॉज के साथ जर्सी की अदला-बदली की। उन्होंने अब
तक इसे कभी बेचा नहीं था। यह पिछले 20 सालों से मैनचेस्टर में इंग्लैंड के राष्ट्रीय फुटबॉल संग्रहालय में


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation