CBI Raid at Manish Sisodia Home:
सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर समेत दिल्ली-एनसीआर की 21 जगहों पर छापेमारी की है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया का बचाव करते हुए उन्हें देश का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताया है.

Manish Sisodia CBI Raid:
आबकारी घोटाला मामले में शुक्रवार को सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर समेत दिल्ली-एनसीआर की 21 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. दमन दीव समेत 7 राज्यों में भी सीबीआई ने रेड डाली है. सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके बचाव में उतर आए हैं. उन्होंने सिसोदिया को देश का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताया है.
उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट किए. उन्होंने लिखा, दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है. इसे ये रोकना चाहते हैं. इसलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी की गई है. 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की,उसे रोका गया. इसीलिए भारत पीछे रह गया. दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे.
आगे केजरीवाल ने कहा, जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेज दी. CBI का स्वागत है. पूरा सहयोग करेंगे. पहले भी कई जांच/रेड हुईं. कुछ नहीं निकला. अब भी कुछ नहीं निकलेगा.

More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches