घर में साफ-सफाई रखने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीब अपनाते हैं। लेकिन जिद्दी कॉकरोच घर में घुसने का रास्ता ढूंढ ही लेते हैं। पर क्या वो किसी सोते हुए शख्स की नाक में घुस सकते हैं? यह सवाल आपको विचलित कर सकता है। लेकिन चीन के हेनान प्रांत में एक 58 वर्षीय व्यक्ति के साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई। एक कॉकरोच उसकी श्वासनली में घुस गया हैv यह घटना तब शुरू हुई जब वह व्यक्ति रात को सो रहा था और अचानक उसकी नाक में कुछ रेंगने जैसा अजीब अहसास हुआ। डर के मारे उसने महसूस किया कि वह वस्तु उसके गले से नीचे चली गई है। उसने खांसने की कोशिश की, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल पाया।
नाक के रास्ते शरीर में घुसा कॉकरोच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स ने सोते समय अंजाने में एक कॉकरोच को सांस लेते हुए खींच लिया था। जब वह उठा तो उसे नाक के अंदर किसी कीड़े के रेंगने का एहसास हुआ और फिर ऐसा लगा कि वह उसके गले से नीचे जा रहा है। लेकिन अगले दिन वह इस बात को नजरअंदाज करता है और अपनी दिनचर्या जारी रखता है। पर थोड़े समय बाद उसे यह बदबूदार सांसें आने लगती है।
Also Read: पेरिस पैरालंपिक 2024: आज 30 पदकों का आंकड़ा छू सकता है भारत
जिसके बाद उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट का फैसला किया। क्योंकि 3 दिनों तक लगातार उनकी सांसों से भयानक बदबू आ रही थी। साथ ही खांसी के साथ उन्हें बलगम आना भी शुरू हो गया था। लेकिन जब वह ENT (कान, नाक, गला) डॉक्टर के पास गया को उन्हें सांस लेने की जांच में कुछ भी असामान्य नहीं लगा।
हालांकि, 58 वर्षीय होइकोउ को यकीन था कि कुछ न कुछ तो गड़बड़ है। जिसके बाद वे डॉक्टर डॉ. लिन लिंग के पास पहुंचे जिन्होंने उनकी छाती का सीटी स्कैन किया। जिसमें यह पाया गया कि छाती के दाएं निचले लोब के पीछे के बेसल एरिया में कोई चीज फंसी हुई है। जिसका इलाज ब्रोंकोस्कोपी से हो सकता है।
Also Read: कानपुर: रेलवे ट्रैक पर टला बड़ा हादसा, कालिंदी एक्सप्रेस LPG सिलेंडर से टकराई; FIR दर्ज


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts