हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ इंडस्ट्री में भाषा विवाद के बीच अब महेश बाबू ने बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। दरअसल, एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे और उन्होंने कहा कि बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता। इसीलिए मैं हिंदी फिल्मों में काम करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता हूं।
मुझे साउथ इंडस्ट्री में बहुत मान-सम्मान मिला
महेश बाबू फिल्म मेजर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। जहां उनसे मीडिया ने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा तो महेश ने कहा, ऐसा नहीं है कि मुझे ऑफर्स नहीं मिले, लेकिन मुझे लगता है कि वो लोग मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकते। मैं उस इंडस्ट्री में काम करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता, जो मुझे अफॉर्ड ही नहीं कर सकते हैं।
मुझे मेरी साउथ इंडस्ट्री में जो स्टारडम और मान-सम्मान मिला है, वह बहुत बड़ा है। इसीलिए मैं कभी इस इंडस्ट्री को छोड़कर दूसरी इंडस्ट्री में काम करने की सोच ही नहीं सकता हूं। मैं हमेशा फिल्में करने और बड़ा बनने की बारे में सोचता हूं। मेरे सपने अब पूरे हो रहे हैं।
तेलुगु फिल्में ही करना चाहता था
आगे कहा, मेरा मकसद खुद को पैन इंडिया स्टार के रूप में पेश करना नहीं है, बल्कि साउथ की फिल्मों
को पूरे इंडिया में सक्सेसफुल बनाना है। मैं हमेशा से तेलुगु फिल्में करना चाहता था और ये भी चाहता
था कि इसे पूरे भारत के लोग देखें। अब जब ऐसा हो रहा है तो मैं बहुत खुश हूं
मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि मेरी ताकत तेलुगु फिल्में ही हैं। इसने ही सभी सीमाओं को
पार कर बॉलीवुड, टॉलीवुड को भारतीय सिनेमा बनाया है।
महेश बाबू का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म सरकारू वारी पेटला है। इस फिल्म को एस परुसुराम पेटला ने
डायरेक्ट किया है। वहीं इसके बाद महेश एस एस राजामौली की अपकमिंग एडवेंचर थ्रिलर पर काम करेंगे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation