भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले सनसनीखेज आरोप लगाया है। लवलीना का कहना है कि वे हैरेसमेंट का शिकार हो रही हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और उन्हें कोच के साथ ट्रेनिंग नहीं करने दी जा रही है।
बॉक्सर की कोच संध्या गुरुंग ने पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सभी मुक्केबाज पदक लाएंगे। खिलाड़ी हमेशा चाहते हैं कि उनके कोच उनके साथ रहें, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। मैं उसे ट्रेनिंग नहीं दे पा रही हूं। मुझे उसके पास जाने की अनुमति नहीं है। मुझे उम्मीद है कि आज यह समस्या हल हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं उसे ट्रेनिंग नहीं दे पाऊंगी।’


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री