बजट सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आज सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। शोर-शराबे और विरोध के चलते स्पीकर ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, आगे की कार्यवाही में भी टकराव के आसार बने हुए हैं।
सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चीन से जुड़े एक मुद्दे पर एक मैगज़ीन रिपोर्ट का हवाला देने की कोशिश की, जिसके बाद सदन में विवाद खड़ा हो गया। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे लोकसभा की कार्यवाही दो बार बाधित हुई।
Read Also: आत्मनिर्भरता से भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
चीन से जुड़े मुद्दे पर राहुल गांधी के संदर्भ के बाद सदन में टकराव, स्पीकर के हस्तक्षेप से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
जानकारी के अनुसार, जिस रिपोर्ट का उल्लेख किया गया, उसमें पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक से जुड़े कथित अंश शामिल बताए गए हैं। स्पीकर ओम बिड़ला ने इसे सदन के नियमों के खिलाफ बताते हुए राहुल गांधी को इस तरह के संदर्भों से बचने की सख्त हिदायत दी।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा