देश का सबसे बड़ा IPO 4 मई को लॉन्च होगा। सूत्रों के मुताबिक 4 मई को LIC का IPO लॉन्च होगा, और 9 मई तक निवेशक इस IPO में अप्लाई कर पाएंगे। सूत्रों के अनुसार LIC बोर्ड की आज यानी मंगलवार को एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें लॉन्चिंग की तारीख पर मुहर लगाई जाएगी। बैठक में मुहर लगने की इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी।
IPO का साइज छोटा किया
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) का साइज छोटा किया है। सरकार LIC के इश्यू में अब 3.5% हिस्सेदारी बेचेगी। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि सरकार 3.5% हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।
पहले सरकार 5% स्टेक बेचने वाली थी। हालांकि अगर मार्केट में इश्यू की डिमांड अच्छी रही तो यह लिमिट 3.5% से बढ़ाकर 5% तक हो सकती है। हालांकि ऐसा क्यों किया गया है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
LIC का वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपए
सरकार 3.5% स्टेक बेचकर 21,000 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस हिसाब से LIC का वैल्यूएशन 6 लाख
करोड़ रुपए होता है। हालांकि पहले सरकार ने LIC का बाजार वैल्यू करीब 17 लाख करोड़ रुपए आंकी थी।
पॉलिसी होल्डर्स के लिए 10% शेयर रिजर्व
DRHP के अनुसार, रिजर्वैशन हिस्से के तहत LIC पॉलिसी होल्डर्स के लिए 10% शेयर रिजर्व रहेगा। हो सकता है
उनको शेयर के भाव में 5% का डिस्काउंट मिल जाए।
सबसे बड़ा IPO होगा
LIC का इश्यू भारतीय शेयर बाजार में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। सरकार LIC की कुछ हिस्सेदारी
बेचकर 21,000 करोड़ रुपए जुटा सकती है। लिस्ट होने के बाद LIC का मार्केट वैल्युएशन RIL और
TCS जैसी टॉप कंपनियों को टक्कर देगा। इसके पहले Paytm का इश्यू सबसे बड़ा था और कंपनी ने पिछले
साल IPO से 18,300 करोड़ रुपए जुटाए थे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation