LIC के शेयर्स की लिस्टिंग डिस्काउंट के साथ हुई है। NSE पर LIC का शेयर 77 रुपए, यानी 8.11% नीचे 872 रुपए पर लिस्ट हुआ है। वहीं, BSE पर ये 867 पर पर लिस्ट हुआ है। सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए हासिल किए हैं।
इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू का अपर प्राइस बैंड 949 रुपए था। यानी जिन निवेशकों को शेयर में डिस्काउंट नहीं मिला उन्हें BSE प्राइस के हिसाब से प्रति शेयर 82 रुपए का नुकसान हुआ है। लिस्टिंग प्राइस के हिसाब से LIC का मार्केट कैप 5.48 लाख करोड़ रुपए रहा। ये देश की 5वीं वैल्यूएबल कंपनी बन गई है।
LIC से आगे केवल इंफोसिस, HDFC बैंक, TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
LIC निवेशकों को लिस्टिंग पर कितना नुकसान
- पॉलिसीधारकों को:LIC ने 15 शेयर का लॉट साइज रखा था। अगर आपने पॉलिसी धारक कोटे से IPO में अप्लाय किया था तो आपको 60 रुपए का डिस्काउंट, यानी एक शेयर (949-60) 889 रुपए में मिला। इस हिसाब से 889 × 15 = 13,335 रुपए में 1 लॉट यानी 15 शेयर मिले। वहीं BSE पर शेयर 867 रुपए पर लिस्ट हुआ। यानी, पॉलिसीधारकों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर 22 रुपए का नुकसान हुआ और 1 लॉट पर ये नुकसान 330 रुपए का रहा।
रिटेल और कर्मचारियों को:
अगर आपने रिटेल और कर्मचारी के कोटे से IPO में अप्लाय किया था तो आपको 45 रुपए का डिस्काउंट, यानी एक शेयर (949-45) 904 रुपए में मिला। इस हिसाब से 904 ×15 = 13,560 रुपए में 1 लॉट, यानी 15 शेयर मिले। BSE पर शेयर 867 रुपए पर लिस्ट हुआ। यानी, रिटेल और कर्मचारियों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर 37 रुपए का नुकसान हुआ। 1 लॉट पर ये नुकसान 555 रुपए का रहा।
इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था
LIC के IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, अट्रैक्टिव वैल्यूएशन के बावजूद ये विदेशी और संस्थागत
निवेशकों को लुभाने में विफल रहा। रिटेल और अन्य निवेशकों के लिए 4 मई को खुले इस IPO के सब्सक्रिप्शन
का 9 मई को आखिरी दिन था। इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
LIC : पॉलिसीधारकों का पोर्शन 6.10 गुना भरा
पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व रखा गया पोर्शन 6.10 गुना, स्टाफ 4.39 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.99 गुना सब्सक्राइब
हुआ है। QIB के आवंटित कोटे के लिए 2.83 गुना बोलियां आई हैं, जबकि NII का हिस्सा 2.91 गुना सब्सक्राइब
हुआ है। 17 मई को शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। ज्यादातर मार्केट एनालिस्ट ने IPO में पैसा लगाने की
सलाह दी थी।
ग्रे मार्केट से मिले थे डिस्काउंट में लिस्टिंग के संकेत
ग्रे मार्केट में LIC की लिस्टिंग डिस्काउंट पर होने के संकेत मिले थे। लिस्टिंग से एक दिन पहले सोमवार
को LIC IPO का GMP शून्य से 25 रुपए तक नीचे गिरा था।


More Stories
Why Akshaye Khanna Chose ‘Shukracharya’ in Mahakali After the Massive Success of Dhurandhar
नितिन गडकरी के ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता’ बयान से मची हलचल, जानिए नागपुर में क्या बोले
Expired Chocolates Dumped in Kanpur, People Rush to Take Them Home