PM मोदी की तीन दिवसीय यूरोप विजिट का आज आखिरी दिन है। PM आज डेनमार्क में सेकेंड इंडो-नॉर्डिक समिट में भाग लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में डेनमार्क के अलावा फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं। नॉर्डिक देश भारत के लिए सस्टेनेबिलिटी, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटलीकरण और इनोवेशन में महत्वपूर्ण भागीदार हैं।
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में होने वाली इस बैठक में आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी और आर्कटिक क्षेत्र में भारत-नॉर्डिक सहयोग जैसे विषयों पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा PM मोदी फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के स्टेटहेड से भी मुलाकात करेंगे। इस समिट की पहली बैठक 2018 में स्वीडन में हुई थी।
इमैनुएल मैक्रों से मिलने पेरिस जाएंगे
इसके बाद PM मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने पेरिस जाएंगे। मैक्रों ने हाल ही फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में दोबारा जीत हासिल की है। इसके साथ ही दोनों नेता इंडो-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को अगले लेवल पर ले जाने पर चर्चा करेंगे।
अपनी मुलाकात के दौरान मोदी और मैक्रों ग्लोबल मुद्दों और बाइलेटरल कोऑपरेशन का जायजा लेंगे। PMO ने सोशल मीडिया
के जरिए बताया- PM मोदी की यह विजिट ऐसे वक्त हो रही है जब यूरोप कई मोर्चों पर चुनौतियों और
विकल्पों का सामना कर रहा है। भारत अपने यूरोपीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने का इरादा रखता है
PM मोदी ने दिया ‘चलो इंडिया’ का नारा
बीते रोज PM मोदी ने डेनिश प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन और भारत-डेनमार्क के टॉप बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। इसके बाद
PM मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करने बेल्ला सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने सभी भारतीयों का आभार व्यक्त
किया और लोगों को ‘चलो इंडिया’ का नारा भी दिया।
PM ने कहा- हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अगर आप मानने वाले हैं तो मैं
बताऊं। PM ने लोगों की खामेाशी पर चुटकी लेते हुए कहा- आप लोगों को देखकर ऐसा लग रहा है
कि पक्का कोई मुसीबत आ रही है। मैं दुनिया में जितने भी देश बाकी रह रहे हैं
उनसे एक आग्रह करता हूं, आप हर वर्ष 5 गैर भारतीय फ्रेंड्स को भारत देखने के लिए भेजने का
काम कर सकते हैं।


More Stories
Ambedkar’s Vision: No Voter Left Out of India’s First Electoral Roll
गुजरात में मिला दुर्लभ दो सिर वाला सांप, एक शरीर पर 4 आंखें देखकर चौंके लोग
Tata Trusts Given Until October 12 to Respond to Venu Srinivasan’s Governance Complaint