लालू यादव की तबीयत बेहद बिगड़ गई है। देर रात उन्हें पटना से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने बताया, ‘उनका पूरा चेकअप किया जाएगा। उसके बाद इलाज शुरू होगा। फिलहाल बॉडी में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है।’
तेजस्वी ने बताया कि गिरने से लालूजी को तीन फ्रैक्चर हुए थे। इसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। उधर, लालू के लिए दुआओं का दौर भी जारी है। पटना के मंदिर और मस्जिदों में दुआ की गई। छोटे बच्चों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
तेजस्वी ने बताया कि डॉक्टर से उन्हें सिंगापुर ले जाने की बात की जाएगी। उनके लिवर/किडनी ट्रांसप्लांट की बात चल रही है। उनका क्रिएटिनिन 4 के लगभग था, जो बढ़कर 6 ले ऊपर हो गया। चेस्ट में भी तकलीफ थी। दो -तीन दिन फीवर भी रहा। दवाओं का डोज ज्यादा हो जाने से बेचैनी हुई थी।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead