गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर हुए ऐतिहासिक हमले के एक हजार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया। सोशल मीडिया पर अपने लेख में उन्होंने सोमनाथ को भारत की आत्मा का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने लिखा कि सोमनाथ का नाम सुनते ही उनका मन और मस्तिष्क गर्व से भर जाता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, सभ्यता और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी 11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने वाले हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन मात्र से व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने मंदिर पर हुए आक्रमण का उल्लेख करते हुए लिखा कि वर्ष 1026 में विदेशी आक्रमणकारी महमूद गजनवी ने इस पवित्र स्थल को नष्ट करने का प्रयास किया था।
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सोमनाथ की कथा विनाश की नहीं, बल्कि पुनर्निर्माण, साहस और दृढ़ संकल्प की कहानी है। उन्होंने बताया कि अनेक हमलों के बावजूद सोमनाथ अडिग खड़ा रहा। पीएम मोदी ने आहिल्याबाई होल्कर, स्वामी विवेकानंद सहित कई महापुरुषों के योगदान को भी याद किया।
सोमनाथ पुनर्निर्माण पर पीएम मोदी का बयान, पटेल-मुंशी की सराहना, नेहरू का संदर्भ
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लेख में लिखा कि वर्ष 1947 में सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ जाकर मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। इसके बाद 11 मई 1951 को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार फिर से खोल दिए गए। उन्होंने बताया कि उस समय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस फैसले पर आपत्ति जताई थी, लेकिन इतिहास ने सिद्ध किया कि पुनर्निर्माण का निर्णय सही था। प्रधानमंत्री ने केएम मुंशी के योगदान के लिए आभार जताया और कहा कि उन्होंने सरदार पटेल के साथ मिलकर मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
प्रधानमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ में कई आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें देशभर से संत, श्रद्धालु और सामाजिक संगठन भाग लेंगे। 11 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सोमनाथ मंदिर का दौरा करेंगे।
Also Read: Gurmeet Ram Rahim Granted 40-Day Parole, Marks 15th Release Since Rape Conviction


More Stories
Pakistan Train Derailment: 6 Dead, 30 Injured After Track Repairs
Sikh Chef Who Reported Threats From Pakistan Fears UK Restaurant Could Shut Down
‘सपने में बुलाते हैं भाई’, 6 महीने में 3 भाइयों की मौत से दहशत, शाम 7 बजे बंद हो जाते हैं घर के दरवाजे