जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि 2-3 आतंकवादी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं। इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह के खतरे को खत्म किया जा सके।
सूत्रों के अनुसार, कुपवाड़ा के जचलदारा के क्रुम्भूरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद एसओजी हंदवाड़ा और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया।
Also Read: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा
फिलहाल, मुठभेड़ जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में तैनात किया गया है। नागरिकों को सतर्क रहने और मुठभेड़ स्थल के पास न जाने की सलाह दी गई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन खत्म होने तक इलाके में कड़ी निगरानी जारी रहेगी।
कुपवाड़ा मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने जचलदारा के क्रुम्हूरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों की फायरिंग के बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
Also Read: शाहरुख-सुकुमार की चर्चा जारी, एंटी-हीरो बन सकते हैं
अधिकारी ने बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। भारी गोलीबारी हुई, और क्षेत्र को सील कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने नागरिकों को घर के अंदर रहने और मुठभेड़ स्थल के पास जाने से बचने की सलाह दी है।
Also Read: 25 की हत्या, 33 विद्रोही ढेर; बलूचिस्तान ट्रेन हाइजैक की पाकिस्तानी सेना ने बताई पूरी कहानी
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। मुठभेड़ के दौरान AK-47 राइफल समेत अन्य युद्ध सामग्री बरामद हुई है। ऑपरेशन अभी जारी है, और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। आतंकवादी के शव के साथ अन्य महत्वपूर्ण सामान मिलने की संभावना है। फिलहाल, आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा बल सतर्क हैं और क्षेत्र में अन्य आतंकियों की मौजूदगी से इनकार नहीं किया जा सकता।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation