गुजरात के बड़ोदरा शहर की रहने वाली क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) पिछले महीने खुद से शादी रचाने को लेकर मीडिया की सुर्खियां बन गईं. सोलोगमी मैरिज (sologamy marriage) यानी एकल विवाह को सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा. खुद से शादी करने के निर्णय को लेकर कुछ ने आपत्ति जताई तो वहीं कईयों ने इसका समर्थन भी किया. वहीं क्षमा अपने निर्णय को लेकर अडिग रहीं और पूरे रिति रिवाज के साथ विवाह किया. अब वह एक बार फिर मीडिया की लाइमलाइट में अपने हनीमून (Kshama Bindu honeymoon) को लेकर चर्चा में आ गई हैं. जी हां, अब क्षमा ने अपने हनीमून पर जाने का भी प्लान कर लिया है. आखिर वह कहां जा रही हैं हनीमून पर उनका फेवरेट डेस्टिनेशन क्या है, जानिए इस लेख में.
क्षमा की फेवरेट डेस्टिनेशन
24 साल की क्षमा बिंदु ने बताया है कि वह अपनी पसंदीदा जगह गोवा को उन्होंने अपने हनीमून (honeymoon) के लिए चुना है. उन्होंने कहा कि वह अपने हनीमून को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. वह कहती हैं कि वह अगले महीने यानी अगस्त में 7 तारीख को गोवा के लिए रवाना हो रही हैं. वह कहती हैं कि जैसे लोग अपने हनीमून पीरियड को एंजॉय करते हैं वैसे वो भी करेंगी और उन खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में कैद भी करेंगी.
आरामबोल बीच पर समय बिताएंगी
क्षमा कहती हैं कि वह गोवा के आरामबोल बीच (Arambol beach) पर समय बिताएंगी. वह कहती हैं कि वह यहां पर बिना किसी की परवाह करे बिकनी पहन सकेंगी. क्षमा कहती हैं कि गोवा (Goa) उनका ड्रीम डेस्टिनेशन रहा है इस वजह से वह इसे लेकर बहुत एक्साइटेड हैं.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation