इंडियन क्रिकेट फैंस को जिस लम्हे का लंबे अरसे से इंतजार था, वह आखिरकार आ गया। किंग कोहली ने गुजरात के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फॉर्म में वापसी का ऐलान किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान किंग विराट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तेज अर्थशतक बनाते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। अपनी 73 रनों की पारी में कोहली ने 54 गेंदें खेलीं।
इस आतिशी पारी के दौरान विराट के बल्ले से आठ चौके और दो खूबसूरत छक्के निकले। विराट जिस अंदाज में खेल रहे थे, वह काफी वक्त बाद देखने को मिला। कोहली अपने हर शॉट का जश्न मना रहे थे और बार-बार फैंस की तरफ इशारे कर रहे थे।
किंग छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक
गुजरात के खिलाफ विराट ने सीजन की पहली फिफ्टी लगाई थी, लेकिन तब उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की थी। परिणाम यह हुआ कि टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस बार वे GT के बॉलर्स पर टूट पड़े और छक्का लगाकर 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी बनाने के बाद भी विराट ने तेजी से रन बनाना जारी रखा।
विराट कोहली इस पूरे टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझते रहे हैं। पहली बार किसी सीजन में वह तीन बार गोल्डन तक पर आउट हो चुके थे। विराट का बल्लेबाजी औसत भी 20 के आसपास रहा था। इस कारण वह आलोचकों के निशाने पर थे। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री विराट को आराम लेने की सलाह दे रहे थे। विराट जानते थे कि आलोचकों को जवाब जबान से नहीं, बल्ले से देना है।
किसी एक टीम की तरफ से खेलते हुए टी-20 फॉर्मेट में 7,000 रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी
विराट कोहली 2008 से ही RCB के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने पहले ही कह रखा है, मैं इस टीम के अलावा IPL में किसी और टीम से खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकता।
कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए अपने 7,000 रन पूरे कर लिए। वे इस फॉर्मेट में
किसी एक टीम के लिए टी-20 फॉर्मेट में 7,000 रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। ये रन
IPL और चैंपियंस ट्रॉफी मिलाकर बनाए गए हैं।
विराट कोहली ने IPL में टारगेट का पीछा करते हुए अपने 3,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस टूर्नामेंट में
यह कारनामा करने वाले कोहली पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टारगेट का पीछा करते हुए उनके 3,070 रन हो गए
हैं। उनके बाद इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर हैं।
प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है बेंगलुरु
IPL के 67वें मैच में बेंगलुरु ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया । GT ने RCB को 169
रन का टारगेट दिया था। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके बल्ले से
54 गेंद में 73 रन निकले। वहीं, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 44 रनों की पारी खेली।
आखिरी ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ 18 गेंद में 40 रन बना दिए। गुजरात के लिए दोनों विकेट
राशिद खान ने लिए अगर दिल्ली कैपिटल्स मुंबई के खिलाफ मुकाबला गंवा देती है,
तो RCB प्लेऑफ में पहुंच जाएगी


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs