प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तानी मीडिया के सामने खालिस्तान का नया नक्शा पेश किया।खास बात है कि इस नक्शे में शिमला को राजधानी बताया गया है। इतना ही नहीं पन्नू ने पंजाब की ‘आजादी’ के लिए जनमत संग्रह की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। संगठन ने पाकिस्तान सरकार से समर्थन देने की मांग की है।
न्यूयॉर्क में रहने वाले पन्नू ने लाहौर प्रेस क्लब में बैठक की। इस बैठक में ‘पंजाब इंडिपेंडेंस रेफरेंडम’ की तारीखों का ऐलान किया गया। इसके अलावा पन्नू की तरफ से खालिस्तान का नक्शा भी पेश किया गया। उन्होंने दावा किया है कि शिमला खालिस्तान की ‘भविष्य की राजधानी’ होगी। खबर है कि SFJ के इस तथाकथित नक्शे में साल 1966 के पहले के पंजाब के क्षेत्र हैं।
इनमें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के सिख बहुल क्षेत्र शामिल हैं।
क्या हैं तारीखें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पन्नू ने पाकिस्तान पत्रकारों को बताया कि ‘पंजाब इंडिपेंडेंस रेफरेंडम’ गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2023 से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में शुरू होगा। भारत में यह अवैध है और सरकार ने इसे मान्यता नहीं दी है। खास बात है कि यह रेफरेंडम अनधिकृत रूप से 31 अक्टूबर 2021 को लंदन में शुरू हुआ था। इसके अलावा इसका आयोजन इटली और स्विट्जरलैंड में भी हो चुका है।


More Stories
Why Akshaye Khanna Chose ‘Shukracharya’ in Mahakali After the Massive Success of Dhurandhar
नितिन गडकरी के ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता’ बयान से मची हलचल, जानिए नागपुर में क्या बोले
Expired Chocolates Dumped in Kanpur, People Rush to Take Them Home