‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन को कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। अब हाल ही कार्तिक ने ‘आशिकी 3’ के लिए अनुराग बसु संग हाथ मिलाया है। इस मच अवेटेड फिल्म से बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब फाइनली कार्तिक को यह फिल्म मिल गई है।
कार्तिक ने दी सोशल मीडिया पर जानकारी
कार्तिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। कार्तिक ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘बसु दा के साथ मेरी पहली फिल्म आशिकी 3।’ हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यह एक लव स्टोरी होगी, जो अभी तक पर्दे पर दिखाई गई सभी फिल्मों से अलग होगी।
कार्तिक का सपना हुआ पूरा
कार्तिक ने वैरायटी से बात करते हुए बताया, “टाइमलेस क्लासिक आशिकी एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और ‘आशिकी 3’ में काम करना किसी सपने का सच होने जैसा है। मैं इस अपॉर्च्युनिटी के लिए भूषण कुमार और महेश भट्ट के साथ कोलाब्रेट करने के लिए खुद को खुशकिस्मत फील कर रहा हूं। मैं अनुराग के काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और अब उनके साथ काम करने से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।”
फिल्म का पहला पार्ट 1990 में हुआ था रिलीज
राहुल रॉय और अनु अग्रवाल स्टारर ‘आशिकी’ 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मुकेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और आज भी इसके सॉन्ग्स हमारे दिलों पर राज करते हैं। 2013 में इस फिल्म का सीक्वल ‘आशिकी 2’ मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आई थी और हिट हुई थी।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts