बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अपने रोल के लिए ऑडिशन दिया था। साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज पर अपना रिएक्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है लोगों के पास कोई काम नहीं है। इस वजह से वो इस पर बात कर रहे हैं।करीना ने कहा, ‘आमिर उस तरह काम नहीं करते हैं। वो कभी ये नहीं कहते कि ये फिल्म करो क्योंकि मैं भी इसमें हूं।
करीना ने आगे कहा, ‘मुझे ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए एक ऑडिशन भी देना पड़ा था। ऐसा इसलिए था ताकि मैं साबित कर सकूं कि मैं इस रोल के लिए पर्फेक्ट हूं।’ बता दें ये फिल्म पहले इस साल की शुरूआत में रिलीज होने वाली थी। लेकिन वीएफएक्स के काम में देरी की वजह से इसे टाल दिया गया। अब ये फिल्म अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead