अक्षय कुमार की फिल्मों में अक्सर सामाजिक मुद्दे उठाए जाते हैं और वे एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती हैं. इनमें टॉयलेट: एक प्रेम कथा और पैडमैन जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया. हालांकि, हाल ही में जया बच्चन ने उनकी एक ऐसी फिल्म को फ्लॉप करार दिया, जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, बल्कि आलोचकों से भी सकारात्मक समीक्षा प्राप्त की. इंडिया टीवी कॉन्क्लेव में शामिल हुईं जया बच्चन ने अक्षय कुमार की टॉयलेट: एक प्रेम कथा को फ्लॉप फिल्म बताया.
Also read: आईपीएल के इस सत्र के बाद धोनी लेंगे संन्यास? उथप्पा ने दिया जवाब
एक्ट्रेस ने कहा, फिल्म के टाइटल को जरा देखिए. मैं कभी ऐसे नाम वाली फिल्म को देखने नहीं जाऊंगी. ये कोई नाम है? इसके बाद उन्होंने ऑडियंस से पूछा कि क्या वह ऐसी नाम वाली फिल्में देखने जाएंगे. जया बच्चन ने कहा, इतने सारे लोगों में लगभग चार ही लोग ऐसे लोग होंगे, जो फिल्म देखने जाएंगे. ये बहुत दुख की बात है. ये तो फ्लॉप है.
Also read: महीनेभर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ की चांदी, जॉन की ‘द डिप्लोमैट’ का रहा ऐसा हाल
अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की सफलता और सामाजिक संदेश
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि टॉयलेट एक प्रेम कथा साल 2017 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया था और अक्षय कुमार और नीरज पांडे ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में लीड रोल में अक्षय के अलावा भूमि पेडनेकर नजर आई थीं. फिल्म में भारत में स्वच्छता की स्थिति में सुधार के लिए अभियान चलाना, जिसमें खुले में शौच को मिटाने पर जोर दिया गया, जो स्वच्छ भारत मिशन से पहले भी एक समस्या थी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में. इस फिल्म का बजट 75 करोड़ का था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 311.5 करोड़ की कमाई हासिल की थी.
कहानी की बात करें तो टॉयलेट एक प्रेम कथा की स्टोरी केशव (अक्षय कुमार) के इर्दगिर्द घूमती है, जिसे जया (भूमि पेडनेकर) से प्यार हो जाता है. लेकिन केशव के घर में टॉयलेट ना होने और उनकी फैमिली और गांव को घर में टॉयलेट बनाने को लेकर काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है.
Also read: US फेड ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, इस साल 50 बेसिस प्वाइंट कटौती की संभावना


More Stories
20-Year-Old Learjet Co-Pilot Made Mayday Call Before Florida Crash
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज