मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पारी की आखिरी गेंद पर उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को बोल्ड किया। इस विकेट के साथ ही बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लिए हैं। यह कारनामा करने वाले वह भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं
मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह ने किया था डेब्यू
28 साल के बुमराह ने अपना पहला मुकाबला 2013 में खेला था। उनके 205 मैच में 250 विकेट हैं। इस यॉर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज ने 7.04 की इकॉनमी और 21.60 की औसत से विकेट चटकाए हैं।
मलिंगा के साथ मुंबई के लिए खेलते हुए बुमराह ने अपनी यॉर्कर को परफेक्ट किया और फिर बल्लेबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन गए। तेज गेंदबाजों में बुमराह के बाद भुवनेश्वर कुमार का नंबर आता है। उनके 223 विकेट हैं।
जसप्रीत बुमराह के टी-20 रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने अभी तक 206 टी-20 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उनके नाम कुल 250 विकेट हैं। मुकाबलों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस, गुजरात के अलावा टीम इंडिया के लिए खेले गए टी-20 मैच भी शामिल हैं।
जसप्रीत बुमराह : फ्लोर स्कर्टिंग पर बॉलिंग करके सीखी यॉर्कर
बुमराह को हमेशा से तेज गेंदें फेंकने का शौक था। स्कूल के साथियों से लेकर पड़ोस के बच्चों तक,
वह हर किसी के खिलाफ मैच में फास्ट बॉलिंग किया करते थे।
लगातार होने वाले शोर के कारण बुमराह की मां ने उन्हें मोहल्ले में क्रिकेट खेलने से मना किया। वह जसप्रीत
के करियर को लेकर पशोपेश में थीं। ऐसे में बुमराह ने फ्लोर स्कर्टिंग पर गेंदबाजी करने का निश्चय किया
फ्लोर स्कर्टिंग पर बॉलिंग करते-करते बुमराह ने यॉर्कर डालने की कला में महारथ हासिल कर ली। मां ने अब
बेटे का हुनर पहचान लिया था और उन्हें यकीन हो गया कि आगे चलकर बेटा इस फील्ड में बहुत
नाम कमाएगा।
उनकी मां प्राइमरी स्कूल में टीचर थीं। प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने के लिए बुमराह सुबह-सुबह घर से निकलते थे
उसके बाद स्कूल जाते और फिर शाम को ट्रेनिंग करते थे।
4 स्पिनर 250 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं
जसप्रीत बुमराह से पहले भारत के 4 स्पिनर टी-20 क्रिकेट में 250 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। इस
लिस्ट में सबसे ऊपर अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने 274 विकेट चटकाए हैं। 271 विकेट के साथ
युजवेंद्र चहल दूसरे और 270 विकेट के साथ पीयूष चावला तीसरे नंबर पर हैं। अमित मिश्रा के नाम 262 विकेट हैं।
फिलहाल अश्विन और चहल दोनों ही आईपीएल में खेल रहे हैं। इस बार दोनों ही गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स की
टीम से खेल रहे हैं। चहल ऑरैंज कैप की रेस में भी सबसे आगे हैं।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed