घाटी में एक बार फिर कश्मीरी पंडित आतंकियों के निशाने पर हैं। जहां शोपियां में आतंकियों ने पंडित पूरन कृष्ण की हत्या कर दी। घटना के वक्त कश्मीरी पंडित चौधरी गुंड में बाग लगाने जा रहे थे। तभी अचानक आ धमके आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। जिसके बार बुरी तरह से घायल पूरन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पताल ले जाते वक्त घायल कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि जिस तरह से ऑपरेशन ऑलआउट चलाकर आतंकियों को सेना सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इसी से बौखलाए आतंकी टारगेट किलिंग का रवैया अपनाते हुए गैर कश्मीरियों को बसाए जाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं इस हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अब तक इस हत्या में किसी आतंकी संगठन का नाम सामने नहीं आया है।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री