जलेबी विवाद ने पंचायत भवन को बना दिया रणक्षेत्र
जहानाबाद में जलेबी को लेकर पंचायत भवन में जबरदस्त हंगामा हुआ। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीण लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।
Also Read: अमेरिका में निजी जेट हादसा, सात की मौत, एक की स्थिति चिंताजनक
गणतंत्र दिवस समारोह के बाद भड़की हिंसा
यह घटना पसरबिगहा थाना क्षेत्र के गोनवां पंचायत भवन की है। गणतंत्र दिवस पर पंचायत मुखिया अमरनाथ सिंह ने झंडा फहराया था। समारोह के बाद ग्रामीणों में बांटने के लिए करीब एक क्विंटल जलेबी मंगवाई गई थी। इसी दौरान कुछ लोग जलेबी उठाकर भागने लगे। जब उन्हें रोका गया, तो विवाद भड़क उठा।
मुखिया को भागकर बचानी पड़ी जान, पुलिस जांच में जुटी
झगड़ा बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख मुखिया अमरनाथ सिंह को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। हिंसा में पंचायत भवन परिसर में खड़ी चार गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुखिया ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है।
Also Read: 1961 की संस्था पर आपत्ति, SC/ST आरक्षण पर CJI सूर्यकांत नाराज़


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation