जयपुर के चौमू में धार्मिक स्थल के पास पड़े पत्थरों को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए, जिससे हिंसा भड़क उठी। पुलिस ने हालात शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल चौमू में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमू इलाके में अचानक तनाव फैल गया। मस्जिद के पास रखे पत्थरों को हटाने के मुद्दे पर दोनों समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया और बवाल का रूप ले लिया।
Also Read: धुरंधर की धमाकेदार सफलता: 21 दिनों में कमाई 1000 करोड़ पार, क्रिसमस पर तोड़े नए रिकॉर्ड
कलंदरी मस्जिद अतिक्रमण विवाद: ढांचा हटाने के बाद फिर स्थायी निर्माण की कोशिश, डीसीपी मीना
जयपुर पश्चिम के डीसीपी हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि इलाके की एक कलंदरी मस्जिद को लेकर अतिक्रमण का विवाद लंबे समय से चल रहा था। एक पक्ष ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया था, लेकिन कुछ लोगों ने लोहे के एंगल लगाकर दोबारा स्थायी ढांचा खड़ा करने की कोशिश की।
जब पुलिस ने इन ढांचों को हटाया, तो कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है।
घटना के दौरान भीड़ की पत्थरबाजी में छह पुलिसकर्मियों के सिर फूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और अब तक 10 पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर लिया है।
जयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर चौमू के बस स्टैंड के पास यह विवाद 25 और 26 दिसंबर की दरम्यानी रात करीब 3 बजे हुआ, जिससे आधी रात में पूरे इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए जयपुर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees