इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला ने प्रधानमंत्री मारियो द्राघी से मुलाकात के बाद उनके इस्तीफे के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
द्राघी ने गुरुवार की देर शाम औपचारिक रूप से इस्तीफा देने की घोषणा की। उनके गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टियों में से एक फाइव स्टार मूवमेंट (एम5एस) के सीनेटरों ने विश्वास मत का बहिष्कार किया।
क्विरिनाले पैलेस में बैठक के बाद एक आधिकारिक बयान में, मटेरेला के कार्यालय ने कहा, राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को राजनीतिक स्थिति की स्पष्ट तस्वीर सामने लाने के लिए संसद को संबोधित करने के लिए कहा है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, द्राघी अगले बुधवार को निचले सदन और सीनेट को संबोधित कर सकते है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2021 में बनी प्रधानमंत्री की राष्ट्रीय एकता सरकार का समर्थन करने वाले व्यापक गठबंधन के भीतर हफ्तों तक तनाव बढ़ने के बाद यह संकट पैदा हुआ। एम5एस द्वारा गुरुवार को विश्वास मत में भाग लेने से इंकार करने के बाद, द्राघी ने कैबिनेट को इकट्ठा किया और औपचारिक रूप से घोषणा की, कि वह इस्तीफा दे देंगे।


More Stories
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल; पुरानी यादें हुईं ताजा