माइक्रोसॉफ्ट ने 27 साल की सेवा के बाद अपने सबसे पुराने ब्राउजर Internet Explorer को बंद करने की घोषणा की है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह पुराने ब्राउजर के लिए मैनस्ट्रीम सपोर्ट को समाप्त कर देगा. इसे पहली बार 1995 में विंडोज 95 के लिए ऐड-ऑन पैकेज के रूप में जारी किया गया था. ब्राउजर को माइक्रोसॉफ्ट पैकेज के के साथ मुफ्त में प्रदान किया गया था. कंपनी की अधिसूचना के अनुसार Internet Explorer 15 जून 2022 से काम करना बंद कर देगा.
कंपनी ने कहा, ‘विंडोज 10 पर इंटरनेट एक्सप्लोरर की सेवाएं अब माइक्रोसॉफ्ट एज में मिलेंगी. माइक्रोसॉफ्ट एज इंटरनेट एक्सप्लोरर की तुलना में एक तेज, अधिक सुरक्षित और अधिक आधुनिक ब्राउजर है. माइक्रोसॉफ्ट एज में इंटरनेट एक्सप्लोरर मोड (IE mode) दिया गया है, जिससे आप इंटरनेट एक्सप्लोरर-आधारित वेबसाइटों और एप्लिकेशन को सीधे माइक्रोसॉफ्ट एज से एक्सेस कर सकेंगे.
Internet Explorer की जगह माइक्रोसॉफ्ट एज
जो लोग अभी भी इंटरनेट एक्सप्लोरर का उपयोग कर रहे हैं कंपनी ने उनसे 15 जून, 2022 से पहले माइक्रोसॉफ्ट एज का इस्तेमाल करने की सिफारिश की है. कंपनी ने कहा कि आप इंटरनेट एक्सप्लोरर की जगह अब माइक्रोसॉफ्ट एज पर जाएं. यह इंटरनेट एक्सप्लोरर की तुलना में एक तेज, अधिक सुरक्षित और अधिक आधुनिक ब्राउजर है.

More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder