भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को 50 रन से करारी शिकस्त दी। ये टीम इंडिया की टी 20 में इंग्लैंड में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड में खेले गए 2009 के वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 25 रन से हराया था।

मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 19.3 ओवर में 148 रन ही बना पाई। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट हार्दिक पंड्या ने लिए। उन्होंने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 51 रन भी बनाए। वो भारत के लिए एक मैच में अर्धशतक जमाने के साथ-साथ 4 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead