भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम को कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी है। 155 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक समय 49 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। पहले चार विकेट रेणुका सिंह ने लिए थे। लेकिन, इसके बाद एश्ली गार्डनर, ग्रेस हैरिस और एलाना किंग की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

इससे पहले नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरीं टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना किया और 8 चौके और 1 छक्का जमाया। वे 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुईं। वहीं, शेफाली वर्मा ने 33 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 48 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके जमाए।

महिला टी-20 इंटरनेशनल में अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 24 मैच हो चुके हैं। भारत को सिर्फ 6 मुकाबलों में जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 17 मैचों में जीत हासिल की है। 1 मैच बेनतीजा रहा है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation