नई दिल्ली: भारतीय रेल देश के लाखों लोगों के लिए हर दिन एक अहम कड़ी साबित होती है क्योंकि इसमें सफर करके लाखों यात्री हर दिन अपनी मंजिल पर पहुंचते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी खास रूट पर चलने वाली ट्रेनों को किसी वजह से कैंसिल करना पड़ता है। ऐसे में अगर यात्री को कैंसिल हुई ट्रेन के बारे में जानकारी ना मिले तो उसका समय और यात्रा दोनों ही खराब हो जाती है।
आज (12 दिसंबर) भी रेलवे ने 230 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ऐसे में जो भी यात्री आज ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, वह कैंसिल हुई ट्रेनों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें। इसकी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर भी मिल सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज रेलवे ने 230 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया है और कुछ ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल और शेड्यूल किया है।
ट्रेन का स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
- अब कैप्चा भरें और Exceptional Trains ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों का ऑप्शन दिखेगा।
- इन पर क्लिक करके आप रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
- Train Exceptional info पर क्लिक करके आप ट्रेन के नाम या नंबर से उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं।


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change