इंडियन कोस्टगार्ड ने जबर्दस्त बहादुरी का परिचय देते हुए करीब 19 लोगों की जान बचाई है. महाराष्ट्र के रत्नागिरी के समुद्र में एक डूबती हुई बोट से इन्हें सुरक्षित निकाल पाने में एक बड़ी कामयाबी मिली है. भारतीय तटरक्षक दलों ने रत्नागिरी के अरब सागर के क्षेत्र में यह कार्रवाई करके लोगों की जान बचाई है. यह बोट रत्नागिरी से 41 समुद्री मील पश्चिम की ओर डूबती हुई दिखाई दे रही थी. भारतीय तटरक्षकों ने फौरन ऐक्शन में आकर इस मोटार टैंकर बोट से 18 भारतीय और 1 इथियोपियाई शख्स की जान बचाने में कामयाबी पाई.
शुक्रवार (16 सितंबर) को सुबह 9 बज कर 23 मिनट में रत्नागिरी के समुद्री किनारे से 41 मील पश्चिम में एक डूबती हुई बोट की जानकारी मिली. यह बोट यूएई के खोर फक्कन से न्यू मंगलोर जा रही थी. डूबते वक्त बोट की तरफ से मदद के लिए कॉल किया गया. कॉल आने के कुछ ही मिनटों में एमआरसीसी मुंबई ऐक्शन में आ गई.
इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम ऐसे ऐक्शन में आई, 19 लोगों की जान बच पाई
इसके बाद आईसीजीएस सुजीत और आईसीजीएस अपूर्व नाम के तटरक्षक जहाज को दुर्घटनास्थल की ओर रवाना किया गया. बाकी कॉमर्शियल शिप को सतर्क करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नेट प्रावधानों के तहत सूचना प्रसारित की गई. साथ ही हेलिकॉप्टर भी रवाना किया गया.
इधर डूबती हुई शिप के क्रू मेंबर्स को यह एहसास जब हो गया कि उनकी बोट पूरी तरह से डूब जाएगी तो उन्होंने अपनी बोट छोड़़ दी. तभी वहां इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम के सदस्य पहुंचे और 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लाने में कामयाब हो गए. बोट में मौजूद सभी लोग पूरी तरह से अब सुरक्षित है. बोट को किनारे लाया जा रहा है.


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video