भारतीय वायुसेना अपनी 90वीं वर्षगांठ का उत्सव बड़े ही उल्लास और जुनून के साथ मना रहा है। चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान एयर चीफ मार्शन विवेक राम चौधरी ने सेना के जवानों को संबोधित किया और पुराने स्वर्णिम इतिहास की बानगी बताई। इस दौरान वायुसेना की नई कॉम्बैट यूनिफार्म का भी अनावरण किया गया।
शनिवार को भारतीय वायुसेना के जवानों ने चंडीगढ़ में परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन किया। इस दौरान हवा में वायुसेना के जवान कलाबाजी दिखाते हुए नजर आए। परेड का आयोजन एयरफोर्स स्टेशन 12 विंग में किया गया। इस दौरान वायुसेना की नई काम्बैट यूनिफार्म को भी लांच किया गया।
आजादी के बाद पहली बार हथियार प्रणाली शाखा
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने शनिवार को घोषणा की कि सरकार ने IAF अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है। स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार है जब एक नई परिचालन शाखा बनाई गई है।यह अनिवार्य रूप से बल में सभी प्रकार की नवीनतम हथियार प्रणालियों को संभालेगा और ₹3,400 करोड़ बचाएगा।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead