सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक के बावजूद टीम इंडिया 3 टी-20 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप नहीं कर सकी। रविवार को नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 17 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए।
जवाब में भारतीय टीम 20 ओर में 9 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार ने 55 गेंदों पर 117 रन बनाए। इसमें 14 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। श्रेयस अय्यर (28) को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज सूर्यकुमार का साथ नहीं दे सका। भारत ने पहले दो मैच जीते थे। इस तरह से सीरीज 2-1 से टीम इंडिया के नाम रही।आखिरी मुकाबले में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल हो गया। ऋषभ पंत (1), विराट कोहली (11) और कप्तान रोहित शर्मा (11) सस्ते में पवेलिय लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार ने अकेले दम पर भारत को मैच में बनाए रखा। वे 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief