भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को बैसेतेरे (सेंट किट्स) में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया अगर यह मुकाबला जीत लेती है तो वह पाकिस्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। इस रिकॉर्ड की बात आगे करते हैं उससे पहले जान लेते हैं कि पिच कैसी होगी, मौसम का क्या हाल रहेगा और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है। मुकाबला भारतीय टाइमिंग के हिसाब से रात 8 बजे शुरू होना है। टॉस शाम 7:30 बजे होगा।
टीम इंडिया पहली बार इस ग्राउंड पर मैच खेलने उतरेगी। मेजबान वेस्टइंडीज का यहां ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है। कैरेबियाई टीम ने यहां 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उसे 6 में जीत और 2 में हार मिली है। 2 मुकाबले बेनतीजा समाप्त हुए थे।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, शमार ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, ओडीन स्मिथ, अकील हुसैन, कीमो पॉल/हेडन वॉल्श जूनियर, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मकॉए।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, रवि बिश्नोई/हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation