भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पहले मैच में तीन रन से जीत हासिल करने के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले रखी है। दूसरे मैच में टीम इंडिया वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। अगर भारतीय टीम ये मैच जीत जाती है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12 वनडे सीरीज जीतने वाली टीम बन जाएगी और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। आज तक कोई भी टीम वनडे में किसी भी टीम के खिलाफ लगातार 12 सीरीज नहीं जीत पाई है। आखिरी बार 2006 में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को हराया था।
दूसरा मैच भी क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। अब तक यहां71 मैच खेले जा चुके है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 31 में जीत दर्ज की है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 35 मैच जीते हैं। यहां सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत ने 2007 विश्व कप में बरमूडा के खिलाफ 413/7 का स्कोर बनाया था।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder