भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए बहुत खास होने वाला है। अगर आज रोहित आर्मी अंग्रेजों को हरा देती है तो ये तीनों फॉर्मेट को मिलाकर टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ 100वीं जीत हो जाएगी। 1933 से 2022 तक भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) को मिलाकर 257 मैच खेले गए हैं। टीम को 99 मुकाबलों में जीत तो वहीं, 103 मैचों में हार मिली है। पहले मैच में 10 विकेट से शानदार जीत करने वाली टीम इंडिया आज इंग्लैंड को हराकर सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। लंदन में हल्की धूप रहेगी। वहीं, दिन में तापमान 20 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। मैच डे-नाइट होगा ऐसे में धूप की वजह से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में देखा गया था कि बार-बार बारिश के कारण मैच रोकना पड़ रहा था।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead