टी-20 सीरीज में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया आज ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। टी-20 में भारत ने बेहद आक्रामक बैटिंग की स्ट्रैटिजी अपनाई थी। वनडे में भी इस फलसफे को जारी रखा जा सकता है। हालांकि, मैच से भारत के लिए एक बुरी खबर आई है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ग्रोइन की इंजरी से जूझ रहे हैं। वे इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। मैच भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 5ः30 से शुरू होगा। 5ः00 बजे टॉस होगा।
2014 में भारत ने इंग्लैंड में जीती थी आखिरी सीरीज
वनडे क्रिकेट में भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 8 साल बाद सीरीज जीतने का मौका है। आखिरी बार 2014 में टीम इंडिया ने वहां वनडे सीरीज पर कब्जा किया था। तब बाजी 3-1 से भारत के नाम रही थी। इसके बाद 2018 में तीन मैचों की सीरीज में हमारी टीम 1-2 से हारी थी। 2019 वर्ल्ड कप के तहत भी दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था। उसमें भी इंग्लैंड ने ही जीत हासिल की थी।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation