एशिया कप में पाकिस्तान और हांगकांग के बीच खेले गए ग्रुप मुकाबले को पाक टीम ने 155 रन से जीत लिया है। इसी के साथ यह तय हो गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला दर्शकों को देखने को मिलेगा। ये मैच 4 सितंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 57 गेंद में 78 रन की पारी खेली तो वहीं, फखर जमान ने 41 गेंद में 53 रन बनाए। आखिरी ओवरों में खुशदिल शाह का बल्ला भी जमकर बोला और उन्होंने सिर्फ 15 गेंद में 35 रन बना दिए। जवाब में हांगकांग की टीम सिर्फ 38 रन पर ऑलआउट हो गई।
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट शादाब खान ने लिए। वहीं, मोहम्मद नवाज ने 3 और नसीम शाह ने 2 विकेट झटके। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट झटक लिए। उन्होंने पहले हांगकांग के कप्तान निजाकत खान को आसिफ अली के हाथों कैच आउट कराया, फिर बाबर हयात को क्लीन बोल्ड कर दिया। नसीम के बाद तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी तुरंत यासिम मुर्तजा को खुशदिल शाह के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया।
हांगकांग का चौथा विकेट शादाब खान ने लिया। उन्होंने 6 गेंद में 1 रन बनाकर खेल रहे एजाज खान को क्लीन बोल्ड कर दिया। पांचवां और छठा विकेट मोहम्मद नवाज ने लिया। उन्होंने किनचित शाह और स्कॉट मैककेनी को अपना शिकार बनाया। हांगकांग के लिए एहसान खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation