पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में बेहद रोमांचक संघर्ष के बाद टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, मोहम्मद नवाज ने 20 गेंद पर 42 रन बना दिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
अर्शदीप सिंह ने मैच में रवि बिश्नोई की गेंद पर 17.3 ओवर में आसिफ अली का आसान कैच छोड़ दिया। उस समय आसिफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। बस यहीं से मैच बदल गया। उन्होंने इसके बाद 8 गेंद में 16 रन बना दिए। एशिया कप में भारत 8 साल के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोई मुकाबला हारा है। इससे पहले 2014 के एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को 1 विकेट से हराया था।
बाबर का फ्लॉप शो जारी, फखर जमान भी नहीं चले
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी है। उनका विकेट एशिया कप में अपना पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने लिया। बाबर सिर्फ 14 रन बानकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने शानदार कप्तानी करते हुए पॉवरप्ले में ही बिश्नोई को गेंदबाजी थमा दी और उन्होंने ही बाबर का कैच भी लपका।
युजवेंद्र चहल ने पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। उन्होंने फखर जमान को कोहली के हाथों कैच आउट कराया। जमान ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके निकले।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts