रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परियोजना को एक बड़ा समर्थन दिया है। एमका प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन मॉडल को मंजूरी मिल गई है, जिससे अब इसके प्रोटोटाइप के निर्माण, पार्टनर कंपनियों की खोज और उत्पादन का मार्ग स्पष्ट हो गया है। वर्तमान में दुनिया के कुछ ही देशों के पास 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स हैं, लेकिन अब भारत भी इस क्षेत्र में शामिल हो चुका है। भारत जिस स्टेल्थ फाइटर को चीन और पाकिस्तान को देने वाला है उससे कहीं ज्यादा ताकतवर और खतरनाक फाइटर जेट अब भारत खुद बना रहा है, जिसका नाम एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमका) है। यह भारत का पहला 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट होगा और इसकी खासियतें जानकर आप जरूर आश्चर्यचकित हो जाएंगे।
Also read : कोविड मामलों में फिर से बढ़ोतरी क्यों? घबराने की नहीं है जरूरत
हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परियोजना को एक बड़ा बूस्ट दिया है. एमका प्रोजेक्ट के एग्जिक्यूशन मॉडल को मंज़ूरी दे दी गई है. यानी अब इसके प्रोटोटाइप डेवलपमेंट, पार्टनर कंपनियों की तलाश और मैन्युफैक्चरिंग का रास्ता साफ हो गया है. इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) को सौंपी गई है. जल्द ही ADA एक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी करेगा, जिसके ज़रिए निजी और सरकारी कंपनियों से पार्टनरशिप की जाएगी. यानी पूरा प्रोजेक्ट अब मिशन मोड में जा चुका है.
Also read : ‘स्पिरिट’ विवाद: दीपिका बोलीं- ‘फैसले पर टिके रहना सुकून देता है’
एमका की तकनीक: AI-सक्षम स्मार्ट फाइटर जेट की खासियतें
अब बात करते हैं इसकी टेक्नोलॉजी की.डीआरडीओ का कहना है कि एमका को बनाया जा रहा है एक AI-पावर्ड स्मार्ट फाइटर के तौर पर. इसमें इलेक्ट्रॉनिक पायलट होगा जो Artificial Intelligence से फैसले ले सकेगा, नेट-सेंट्रिक वॉरफेयर सिस्टम जिससे ये बाकी एयरक्राफ्ट्स और बेस से सीधे जुड़ा रहेगा. इंटीग्रेटेड व्हीकल हेल्थ मैनेजमेंट और इंटरनल वेपन बे जो इसे दुश्मन के लिए और भी ज्यादा घातक बना देगा. एमका का डिजाइन इस तरह से किया गया है कि ये बेहद कम विजिबिलिटी में भी ऑपरेशन कर सके, यानी रात हो, धुंध हो, या जाम किए हुए रडार ये उड़ता रहेगा, देखता रहेगा, मारता रहेगा.
पहली उड़ान की उम्मीद साल 2028 में है. वहीं सब कुछ प्लान के मुताबिक चला तो 2034-35 तक ये पूरी तरह से भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा. आपको बता दें, भारत पहले ही तेजस जैसे हल्के फाइटर जेट का निर्माण कर चुका है. लेकिन एमका उससे कहीं ज़्यादा एडवांस्ड, भारी, पावरफुल और फिफ्थ जेनरेशन का फाइटर जेट होगा.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा