IMD ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में गुरुवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश होने का अनुमान है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। हालांकि, उत्तर भारत के लोगों को साल की पहली मानसून बारिश के लिए जून के अंत तक का इंतजार करना होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया IMD के द्वारा।
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि शुक्रवार तक क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है।

आइएमडी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्व में छिटपुट भारी बारिश के साथ पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी।
मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगडा, गजपति, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक और कालाहांडी सहित कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। आइएमडी ने कहा कि इन मौसम संबंधी परिस्थितियों के प्रभाव में शुक्रवार तक हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead