हमास और इजराइल के बीच संघर्ष जारी है। भयभीत इजराइल ने गाजा में हमास के स्थानों पर हमलों को और तेज कर दिया है। पिछले 24 घंटों में, इजराइल की सेना ने गाजा पट्टी में हमास के 400 से अधिक स्थानों पर बमबारी की है। इस बमबारी में 700 से अधिक लोग मारे गए हैं। हमास के तीन डिप्टी कमांडरों सहित सैकड़ों फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं।
Also Read: Ronaldo double keeps Al-Nassr perfect in Asian Champions League
हमास में बमबारी
गाजा में 24 घंटे में 704 लोगों की मौत हुई है। इजराइल ने मस्जिदों में हमास के कई कमांड सेंटर को तोड़ डाला। आतंकी समुद्र से इजराइल में घुसने के लिए एक सुरंग भी नष्ट कर दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाजा में कहा कि इस्राइल के हवाई हमले में अब तक 5791 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। पिछले 24 घंटे में 704 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में २२६० बच्चे और ११०० से अधिक महिलाएं शामिल हैं।
पेट्रोल स्टेशन पर बमबारी, रिहाइशी इमारतें ध्वस्त
यही नहीं, अधिकारियों ने बताया कि एक दिन के भीतर 15 घरों को बमबारी से नुकसान हुआ है। खान यूनिस में एक पेट्रोल स्टेशन पर हुई बमबारी में एक ही परिवार के कुछ सदस्यों समेत कई लोग मारे गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाजा पट्टी पर मंगलवार को इस्राइल के हवाई हमलों से कई रिहायशी इमारतें तबाह हो गईं और कई परिवार मलबे के नीचे दफन हो गए।
Also Read: भारतीय क्रिकेट को सदमा, दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन
हमास को पूरी तरह समाप्त करके ही समाप्त होंगे: नेतन्याहू नेता
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को फिर से कहा कि वे आतंकी संगठन हमास को पूरी तरह से समाप्त करके ही समाप्त करेंगे। चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हजी हलेवी ने इस बीच स्पष्ट रूप से कहा कि हम गाजा में जमीन से हमले के लिए तैयार हैं। वहीं मिस्र और कतर बंधकों की रिहाई की बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 7 अक्तूबर के हमास के हमलों के जवाब में गाजा पर कार्रवाई को रोकने की मांग को इजराइली विदेश मंत्री एली कोहेन ने खारिज कर दी।


More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet