भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज बैंकों के बाद अब ICICI बैंक ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद, आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में 25 से 50 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25% से 0.50% तक की कमी की है। इसके साथ ही बैंक ने बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में भी 0.25% की कटौती कर दी है। यह नई ब्याज दरें 17 अप्रैल से लागू हो गई हैं।
Also Read: सुपरस्टार विजय पर फतवा जारी, इफ्तार पार्टी की गलती पर मुस्लिमों से समर्थन न करने की अपील
ICICI बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में की 0.50% तक की कटौती
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- SBI और सबसे बड़े प्राइवेट बैंक- HDFC ने अभी हाल ही में डिपोजिट की ब्याज दरों में कटौती लागू की है। आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधि वाली एफडी स्कीम्स पर 25 से लेकर 50 बेसिस पॉइंट्स तक की कटौती की है। इस ताजा कटौती के बाद, अब ये प्राइवेट बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को एफडी पर 3% से लेकर 7.05% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है और वरिष्ठ नागरिकों को अब एफडी पर 3.5% से लेकर 7.55% तक का ब्याज मिलेगा। इससे पहले, आईसीआईसीआई बैंक की 15 महीने से 2 साल तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को सबसे ज्यादा 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% का ब्याज मिल रहा था।
Also Read: US: बिना नोटिस आव्रजन दर्जा खत्म हुआ तो अमेरिकी कोर्ट पहुंचा भारतीय छात्र; जानिए चिन्मय देवरे के बारे में
30 से 45 दिन की अवधि वाली एफडी पर अब मिलेगा 3.00% ब्याज
आईसीआईसीआई बैंक ने 30 से 45 दिन की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा 50 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.50 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक ने अब इस अवधि की ब्याज दर को 3.50 प्रतिशत से घटाकर 3.00 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा, 61 से 90 दिनों की अवधि के लिए ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती की गई है, इसके लिए ब्याज दर को 4.5% से घटाकर 4.25% कर दिया गया है। 18 महीने से 2 साल तक की अवधि वाली एफडी के लिए ब्याज दर को 20 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के साथ 7.25% से घटाकर 7.05% कर दिया गया है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation