आज सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार करने के बाद अब तेजी से नीचे आया है। MCX पर सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर 99,358 रुपये से गिरकर 95,457 रुपये पर पहुंच गया है, यानी एक ही दिन में 3,901 रुपये सस्ता हो गया। सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में अभी और गिरावट संभव है। डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने के कारण सोना जल्द ही 91,000 रुपये तक लुढ़क सकता है। ऐसे में यदि आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना समझदारी हो सकता है।
Also Read : रुबीना दिलैक को आया गुस्सा, लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से मिली पति अभिनव शुक्ला को धमकी!
सोने में और गिरावट की संभावना, चांदी को बताया बेहतर निवेश विकल्प: अजय केडिया
केडिया कमोडिटी के एमडी अजय केडिया ने इंडिया टीवी को बताया कि सोने की कीमत में अभी और गिरावट आएगी। एक महीने में सोना करीब 10 प्रतिशत तक सस्ता हो सकता है। इसकी वजह उन्होंने बताया कि सोने में इस साल रिकॉर्ड तेजी आई है। अब ग्लोबल हालात भी धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। निवेशकों का रुझान भी सोने से शिफ्ट हुआ है। बड़े निवेशक सोना से इतर क्रिप्टोकरेंसी और चांदी में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सोने में यहां से अब और तेजी की उम्मीद नहीं है। हां, चांदी लंबी अवधि में एक बेहतर निवेश बन सकता है।
Also Read : रुबीना दिलैक को आया गुस्सा, लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से मिली पति अभिनव शुक्ला को धमकी!


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder