महाराष्ट्र के चंद्रपुर में शुक्रवार तड़के हुई एक भीषण दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक और पेट्रोल टैंकर में इतनी भीषण टक्कर हुई कि दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक लकड़ियों से भरा था, इसलिए आग को फैलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। ट्रक में बैठे 7 लोग और पेट्रोल टैंकर में बैठे 2 लोग आग की चपेट में आ गए और सभी ने मौके पर दम तोड़ दिया।
हादसे में शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस भीषण दुर्घटना के बाद कई घंटों तक चंद्रपुर शहर की ओर जाने वाली सड़क जाम रही। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। वहीं, आग की लपटों से पास के जंगल में आग लग गई।
महाराष्ट्र : दुर्घटना के बाद पास के जंगल में लगी आग
चंदरपुर सब डिवीजनल पुलिस अफसर सुधीर नंदनवार ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग पर अजयपुर गांव के पास ट्रक,
टायर के फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गया और उसमें आग लग
गई। इस दुर्घटना के बाद टैंकर से पेट्रोल फैलने की वजह से आसपास के कई पेड़ जल गए हैं
आग तड़के चार बजे के आसपास लगी थी और इस पर शुक्रवार सुबह 11 बजे पूरी तरह काबू पाया गया
चंद्रपुर से फायर बिग्रेड की एक दर्जन गाड़ियों को आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया था। इस अग्निकांड के आबाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार नजर आई।
फायर ब्रिगेड पर देर से पहुंचने का लगा आरोप
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि अजयपुर से अग्निशमन दल के लोग इस दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद
मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस
भी मौके पर पहुंच गई और शवों को क्षतिग्रस्त ट्रकों से निकालकर नजदीकी अस्पताल के शवग्रह में रखवाया गया


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief