केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे, जहां वे अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक अग्रिम चौकी का निरीक्षण करेंगे और वहां की सुरक्षा स्थिति के साथ-साथ विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरे के दौरान, वे हाल ही में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। इनमें श्रीनगर के पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट के परिवार से भी मिलने की योजना है, जो अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान 13 सितंबर 2023 को शहीद हो गए थे।
Also read : इंडियन आइडल 15′ की विनर बनीं ये कंटेस्टेंट, जीता 25 लाख रुपये का इनाम
दोपहर में श्रीनगर के लिए रवाना होंगे. अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. गृह मंत्री कठुआ में बीएसएफ की सीमा चौकी विनय का दौरा करेंगे और वहां की जमीनी स्थिति का आकलन भी करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह जम्मू स्थित राज भवन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान वे उनमें से कुछ को अनुकंपा के आधार पर चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र देंगे.
Also read : पहले चार दिन की कमाई में टॉप 10 में भी नहीं टिकी ‘सिकंदर’, ‘टाइगर 3’ से रही मीलों पीछे
गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा: विकास और सुरक्षा पर फोकस
इसके अलावा, शाह 8 अप्रैल को श्रीनगर में राजभवन में आयोजित बैठक में केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में विभिन्न विकास कार्यक्रमों का जायजा लेंगे. इसके बाद, वह राजभवन में एक और बैठक में भाग लेंगे, जहां केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी. इस दौरान गृह मंत्री शाह श्रीनगर में पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट के परिवार से भी मिलेंगे. हुमायूं भट्ट अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में आतंकवादियों से लड़ते हुए 13 सितंबर, 2023 को शहीद हुए थे. श्रीनगर में अपने प्रवास के दौरान गृह मंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. इससे पहले उन्होंने रविवार शाम जम्मू में पार्टी के त्रिकुटा नगर मुख्यालय में भाजपा विधायकों के साथ लगभग दो घंटे लंबी बैठक की थी.
Also read : ‘सिकंदर’ फ्लॉप, टॉप 10 से बाहर हुई सलमान की सभी फिल्में
उन्होंने कहा कि जम्मू में स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी, क्योंकि सुरक्षा बल काम पर हैं. उन्होंने दोहराया कि राज्य के दर्जे पर रुख स्पष्ट है और इसे उचित समय पर बहाल किया जाएगा. पिछले साल अक्टूबर में निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है. गृह मंत्री के कश्मीर घाटी के दौरे से पहले श्रीनगर शहर और घाटी के बाकी हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. श्रीनगर में शहर की सड़कों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अतिरिक्त चौकियां स्थापित की गई हैं. श्रीनगर में राजभवन में रात भर रुकने के बाद अमित शाह 8 अप्रैल को नई दिल्ली लौटेंगे.


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief