इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 62 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के कार्गो कॉम्प्लेक्स में 434 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद हुई है। यह हेरोइन 126 ट्रॉली बैग्स में छिपाकर भारत लाई गई थी। खास बात यह है कि हवाई मोड के माध्यम से यह अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन की बरामदगी में से एक है। DRI को इस ड्रग्स की इस खेप को लेकर एक इनपुट मिला था। इसके बाद टीम ने 10 मई को ऑपरेशन शुरू किया, इस ऑपरेशन का नाम ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ रखा गया था।
50 लाख का कैश भी बरामद हुआ
जानकारी के मुताबिक जब टीम मौके पर पहुंची तो एक कार्गो में रखे ट्रॉली बैग से 55 किलो हेरोइन बरामद हुई। ये ड्रग्स युगांडा से दुबई के रास्ते दिल्ली तक लाई गई थी। DRI टीम ने हेरोइन जब्त करने के बाद मौके से एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। आरोपी ने पूछताछ के बाद टीम ने पंजाब और हरियाणा में कई जगह छापेमारी की, इसमें 7 किलो हेरोइन और 50 लाख रुपए कैश भी मिला है।
इस पूरे ऑपरेशन में DRI ने अब तक 62 किलो ड्रग्स को जब्त किया। इसकी कीमत अवैध बाजार में
करीब 434 करोड़ होने का अनुमान है। टीम ने बताया कि कार्गो में 330 ट्रॉली बैग रखे गए थे।
जब्त की गई 126 ट्रॉली बैग्स की खोखली धातु के अंदर छिपाई गई थी।
हेरोइन 2021 में जब्त हुई थी 3,300 किलो
जानकारी के मुताबिक DRI ने साल 2021 में देशभर में करीब 3,300 किलो जब्त की थी। वहीं अगर इस
साल की बात करें तो टीम ने जनवरी 2022 से दिल्ली में 34 किलो, मुंद्रा पोर्ट से 201 किलो और
पीपावाव पोर्ट से 392 किलो बरामद की है। साथ ही पिछले 3 महीनों में ड्रग्स तस्करी के कई मामले
भी दर्ज किए गए हैं, जिससे हवाई यात्रियों से 60 किलोग्राम से अधिक जब्त की गई है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead