बेंगलुरु में पिछले एक हफ्ते से हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यहां के कई इलाकों में इतना पानी भर गया है कि लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नाव की मदद ली जा रही है। यहां के वार्थुर उपनगर में नाव उतारनी पड़ी है।
सबसे प्रभावित इलाकों में बेलांदुर, सरजापुरा रोड, वाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड और BEML लेआउट शामिल हैं। इससे पहले, 30 अगस्त को शहर में भारी बारिश हुई थी। तब भी ऐसे ही हालात बने थे।
पहली बार पॉश इलाकों में भी भरा पानी
मराठाहल्ली के स्पाइस गार्डन इलाके में टू-व्हीलर्स पानी में तैरते नजर आए। स्पाइस गार्डन से वाइटफील्ड तक पानी भरने के चलते सड़क को बंद करना पड़ा। यह पहली बार है कि कई पॉश इलाकों में पहली बार पानी भरा है। यहां के कई रेजिडेंट्स ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मदद मांगी है।
9 सितंबर तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 9 सितंबर तक कर्नाटक में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। बेंगलुरु, तटीय कर्नाटक के 3 जिले और एक पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। 5 से 9 सितंबर के बीच कोडागू, शिवमोगा, उत्तरा कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, उडुपी और चिकमंगलूर जिलों के लिए यलो अलर्ट यानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को कहा गया है कि समुद्र की तरफ न जाएं।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts