भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खियां जारी हैं। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में दोनों देशों के विदेश मंत्री शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की मीटिंग में मौजूद थे। एक मौके पर तो हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के फॉरेन मिनिस्टर बिल्कुल बगल की सीटों पर मौजूद थे। इसके बावजूद बातचीत होना तो दूर दोनों के बीच किसी तरह की दुआ-सलाम तक नहीं हुई।मीटिंग में SCO के सभी आठ सदस्य देशों के फॉरेन मिनिस्टर मौजूद थे। जयशंकर ने समिट के इतर 7 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की, लेकिन बिलावल से आंखें तक नहीं मिलाईं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान मीडिया में दावा किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बैक चैनल बातचीत शुरू हो चुकी है।
पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, ताशकंद में जयशंकर और बिलावल के बीच बातचीत की उम्मीद थी। बिलावल ने अप्रैल में पद संभाला था। इसके बाद किसी प्लेटफॉर्म पर दोनों पहली बार साथ थे। माना जा रहा था कि बेहद मुश्किल आर्थिक हालात से गुजर रहे मुल्क को बचाने के लिए बिलावल भारत से बातचीत की पहल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder