नए साल की शुरुआत से ही हूलियन मार्केट में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। जहां पहले सोना निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प था, वहीं अब उसकी रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। वहीं चांदी ने जोरदार उछाल लिया है, जिससे निवेशकों का रुझान अब चांदी की ओर बढ़ गया है। 16 जनवरी को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई, जबकि चांदी का भाव लगातार ऊंचाई की ओर बढ़ता जा रहा है।
Also Read: OnePlus के CEO के खिलाफ जेल जाने का खतरा गिरफ्तारी वारंट जारी
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,610 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई और कोलकाता में भी सोने की कीमतें मुंबई के समान ही हैं। पुणे और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी सोने की कीमतें लगभग स्थिर हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,43,610 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव गिरकर 4,614.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है।
सोना सुस्त, चांदी में 21 प्रतिशत की तेजी
सोने की सुस्ती के पीछे अमेरिका से आए महंगाई के कमजोर आंकड़े एक प्रमुख कारण माने जा रहे हैं, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत औद्योगिक मांग और घटती इनवेंट्री जैसे फैक्टर भी बुलियन मार्केट पर असर डाल रहे हैं। अगर ब्याज दरों में कटौती होती है, तो सुरक्षित निवेश के विकल्पों में वृद्धि हो सकती है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। 16 जनवरी को घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 91.20 डॉलर प्रति औंस रहा, हालांकि पहले यह 93.52 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका था। 2026 में अब तक चांदी की कीमतों में करीब 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation