शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे कीमती धातुओं के बाजार में हलचल मच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों धातुएं दबाव में नजर आईं। लगातार रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में करेक्शन देखने को मिला।
चांदी की कीमतों में सबसे तेज गिरावट दर्ज हुई। MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 24,000 रुपये टूट गया और 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 23,993 रुपये की गिरावट के साथ 3,75,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई। एक ही दिन में आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया।
Also Read:Delhi HC Dismisses Suit to Remove Scenes from Bads of Bollywood Show
लगातार रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली से कीमती धातुओं में करेक्शन, MCX पर सोना-चांदी दबाव में
गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी ने ऐतिहासिक तेजी दिखाते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। कारोबार के अंत में चांदी 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि इसका लाइफटाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था। इस उच्च स्तर से चांदी में एक दिन में करीब 44,000 रुपये की बड़ी टूट देखने को मिली।
सोने की कीमतों में भी शुक्रवार को जोरदार दबाव देखने को मिला। MCX पर सोना खुलते ही करीब 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, तेज उछाल के बाद करेक्शन और वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट आई।
Also Read:डॉ. विकास दिव्यकीर्ति: अंबेडकर न होते तो सवर्ण महिलाओं की स्थिति भी सीमित होती


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead