बेंगलुरु में एक हफ्ते से भारी बारिश जारी है। 3 दिन से शहरभर में पानी भरा है। क्या सड़कें और क्या कॉलोनियां, सभी डूबे हैं। उधर मौसम विभाग ने बेंगलुरु में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में लगातार भारी बारिश हो सकती है। जिससे हालात और ज्यादा खराब होने की संभावना है।
होटल में एक रात रुकने का किराया हुआ 40 हजार
बेंगलुरु में कालोनियों के डूबने से होटलों का किराया दोगुना हो गया है। यहां एक रात ठहरने के लिए कमरों की कीमत 30 से 40 हजार हो गई है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें बागलकोट की नहर पर बने एक पुल को पार करने JCB की मदद ली गई। इसकी आर्म पर स्कूली बच्चे थे, जिन्हें रास्ता क्रॉस करवाया गया।
दूसरी तरफ अमेजन, स्विगी जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी बारिश और बाढ़ के चलते कुछ समय के लिए अपनी सर्विस सस्पेंड कर दी है।
स्कूल बंद, कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम
लोगों की परेशानियां देखते हुए अब कर्नाटक सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं। बेंगलुरु में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। IT विभाग के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की मंजूरी दे दी गई है। बेंगलुरु नगर निगम ने 696 अतिक्रमणों की पहचान की है। निगम का कहना है कि इन्हीं की वजह से शहर में बारिश का पानी भर रहा है। इन अतिक्रमणों को JCB के जरिए गिराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री बासव राज बोम्मई भी लगातार राज्य में दौरे कर रहे हैं। वे बुधवार सुबह काली जीप में बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में पहुंचे। उन्हें भी पानी भरी सड़कों से ही गुजरना पड़ा।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed