दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के अनुसार, इस बदलाव के कारण घरेलू उड़ानों के किराए में 1.5 से 2% तक वृद्धि हो सकती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में किराए में 1% से कम बढ़ोतरी होगी। यदि आप जल्द ही हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है। दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रस्तावित शुल्क वृद्धि के कारण फ्लाइट टिकट महंगे हो सकते हैं।
Also read : नीतीश कैबिनेट विस्तार जल्द शपथ लेंगे 7 मंत्री
इससे घरेलू उड़ानों के किराए में 1.5-2% तक इजाफा होने की संभावना है. आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम और इसका सीधा असर यात्रियों पर कैसे पड़ेगा? आइए जानते हैं. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर प्रस्तावित शुल्क बढ़ोतरी से हवाई यात्रियों को जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. हवाई अड्डे का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के मुताबिक, इस बदलाव से घरेलू उड़ानों का किराया (Domestic Flight Fares) 1.5 से 2% तक बढ़ सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में किराया (International Flight Fares1% से कम बढ़ेगा.
Also read : पुणे दुष्कर्म केस: जमानत पर छूटा आरोपी, पुलिस स्टेशन के पास बस में वारदात
दिल्ली एयरपोर्ट पर उपयोगकर्ता विकास शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि, 2006 के बाद से 140% की बढ़ोतरी
फिलहाल, एयरपोर्ट पर यात्रियों से 77 रुपये प्रति व्यक्ति उपयोगकर्ता विकास शुल्क (UDF) लिया जाता है, जिसे बढ़ाकर 370 रुपये करने का प्रस्ताव है. इसमें से 30% हिस्सा एयरलाइन शुल्क और 70% हिस्सा यात्री शुल्क होगा. DIAL के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि यह वृद्धि एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और बेहतर सुविधाएं देने के लिए की जा रही है. 2006 के बाद से यह 140% की वृद्धि होगी, जब से जीएमआर समूह ने एयरपोर्ट का संचालन संभाला था.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation